दो महापुरुष,
**********
एक भारत
*********
इतिहास ने हमें बुलाया है।
*********************
आज फिर भारत की धरती पर,
एक पावन दिन आया है।
सत्य-अहिंसा की गाथा लेकर,
इतिहास ने हमें बुलाया है।
एक हाथ में सत्य की मशाल,
एक हृदय में देश का मान।
दो महापुरुषों की धरती को,
आज करें हम शत-शत प्रणाम।
गूँजे भारत! गूँजे भारत!
जन-जन का यह अभिनंदन है।
बापू का सत्य, शास्त्री का श्रम—
भारत का उज्ज्वल स्पंदन है।
चरखे की वह मधुर कहानी,
आज भी हमको राह दिखाए।
झूठ, घृणा और भेद मिटाकर,
सच्चाई का दीप जलाए।
सत्य हमारा पथ हो जाए,
अहिंसा हमारी शान।
मिल-जुलकर हम आगे बढ़ाएँ,
अपना प्यारा हिंदुस्तान!
खेतों में जो अन्न उगाए,
वह भी भारत का रखवाला।
सीमा पर जो डटा हुआ है,
वह भी माँ का लाल निराला।
एक ने हल से देश सँवारा,
एक ने सीमा रखी महान।
“जय जवान” की गूँज उठी तो,
“जय किसान” बना सम्मान।
मेहनत को हम पूजा मानें,
कर्तव्य बने पहचान।
छोटा-बड़ा न कोई यहाँ हो,
सबका हो हिंदुस्तान।
जय जवान! — जय किसान!
जय श्रम! — जय हिंदुस्तान!
सत्य-अहिंसा साथ हमारे,
ऊँचा रहे तिरंगा महान!
आओ आज प्रण यह लें हम,
मन में कोई भेद न होगा।
जाति-धर्म की दीवारों से,
भारत का विश्वास न रोका।
नफ़रत के अँधियारों में हम,
प्रेम का सूरज बन जाएँ।
जिस भारत का सपना देखा,
उस भारत को सच कर जाएँ।
बच्चों की आँखों में सपने,
युवाओं के मन में अरमान।
मेहनत, शिक्षा, सत्य, समर्पण—
इनसे बने नया हिंदुस्तान।
दो दीप आज भी जलते हैं,
भारत के हर एक मन में।
एक सत्य का, एक कर्म का,
एकता के पावन क्षण में।
उनके आदर्शों को लेकर,
चलना ही सच्चा सम्मान।
हम सब मिलकर शपथ उठाएँ—
सदा महान रहे हिंदुस्तान!
******
©सर्वाधिकार सुरक्षित। पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।
डॉ. अशोक मधुप,
वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।
नोएडा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें