गीत
*****
तुम निकली बड़ी जादूगरनी,
*********************
मेरी जान! तुम निकली बड़ी जादूगरनी,
पहले तो ख़्वाब में आ, नींद चुराई तुमने।
और बेरहमी से फिर सीने को छलनी करके,
मेरी रातों की है ये नींद उड़ाई तुमने।
मुझको सम्मोहलिया मोहिनी सूरत ने तेरी,
ऐसा खोया कि अभी तक है मुझे होश नहीं।
चाह थी फूल सा गुँथ जाऊँ तेरे जूड़े में,
हमने काँटों की सही कितनी चुभन होश नहीं।
तेरी बाँहों में सिमट करके जो एहसास मिला,
मैंने समझा कि है मिल गयी मंज़िल मुझको।
तेरी साँसों की महक से मेरी साँसों को,
ऐसा लगता था हुई ज़िन्दगी हासिल मुझको।
मैंने सहकर के अभावों के थपेड़े हरदम,
तुमको रक्खा है सदा फागुन की बहारों में।
जब भी उपकार ज़माने में किया है हमने,
मुझको अपयश ही मिला है सदा उपहारों में।
ये तो सोचा भी नहीं था कि कभी जीवन में,
आएगा ऐसा भी दिन प्यार के अफ़साने में।
क्या पता था कि मुझे तन्हा भटकने के लिए,
छोड़ दोगी मुझे तुम इस निठुर ज़माने में।
******
©सर्वाधिकार सुरक्षित।
पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।
डॉ. अशोक मधुप,
वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।
नोएडा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें