ग़ज़ल
*******
मिसाले-ग़र्द हवा में उड़ा न दे मुझको।
ये क़ातिलों का नगर है दग़ा न मुझको।
तिरे ख़्याल ने भड़का दिया है शोल-ए-दिल,
सुलग रहा है बदन अब हवा न दे मुझको।
मैं ज़िन्दगी से तिरी जा रहा हूँ ऐ हमदम!
ख़ुदा के वास्ते कोई सदा न दे मुझको।
सुबक पड़ूँगा मैं मानिन्द छोटे बच्चे की,
ग़रीब जान के तू बद्दुआ न दे मुझको।
तुझे मैं दोस्त समझता हूँ ऐ 'मधुप' फिर भी,
ये डर है दिल में कहीं तू भुला न दे मुझको।
******
©सर्वाधिकार सुरक्षित। पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।
डॉ. अशोक मधुप,
वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।
नोएडा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें