ग़ज़ल - नदी के पास जाकर

 ग़ज़ल

 *******

नदी के पास जाकर वो किनारों से बुलाते हैं।

मुझे लगता है जैसे वो बहारों से बुलाते हैं। 


न जाने क्या नज़र आती है मुझमें कैफ़ियत ऐसी,

कि छुपके अब तो पीछे वो किवारों से बुलाते हैं। 


कभी तन्हाई में रातों को गिनता हूँ मैं जब तारे,

मिलन के वास्ते लगता है तारों से बुलाते हैं। 


छुपे बैठे हैं फूलो में, मगर आवाज़ दे देकर,

जलाने को मुझे शायद शरारों से बुलाते हैं। 


नहीं थी दसतरस जिनकी कभी ख़्वाबों-ख़्यालों तक,

'मधुप' को आज नज़रों के इशारों से बुलाते हैं।

               ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...