मुक्तक - होली एवं दीपावली
*********************
होली
******
(1)
कैसी मस्ती छायी देखो,
दिल वालों की होली में।
प्यार के दो मीठे ब़ोलों को,
घोल दो अपनी बोली में।
राधा और कन्हाई घर घर,
आकर के खेलें होली,
प्यार का रंग लगा है सबके,
इन ग्वालों की टोली में।
(2)
देखो बुढ़ऊ भी बुढ़िया को,
प्यार करें इस होली में।
क्वाँरे भी छुप-छुप करके,
इज़हार करें इस होली में।
तन-मन में छायी हो मस्ती,
विहँस उठे धड़कन-धड़कन,
कोई तार-तार हो तो,
कुछ इन्कार करें इस होली में।
(3)
नफ़रत की दीवार गिरा दो,
यारो अबकी होली में।
जाति-पाँति सब भेद भुला दो,
यारो अबकी होली में।
गले मिलो सब रंज भुलाकर,
प्यार का रंग-गुलाल लगा,
प्यार की सबको भंग पिला दो,
यारो अबकी होली में।
*****
दीपावली
*********
घर घर दीप जलें, ख़ुशहाली आये।
रिद्धि सिद्धि दें दर्शन, सुख-समृद्धि आये।
आतंकवाद हो दूर, हो चहुँदिश उजियारा,
मातु लक्ष्मी कृपा करें, सभी के घर आये।
******
©सर्वाधिकार सुरक्षित।
पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।
डॉ. अशोक मधुप,
वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।
नोएडा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें