गीत - शारदे स्तुति

 गीत

*****

शारदे स्तुति

 *********

हे वीणावादिनी माते, दो झंकार तारों को।

सभी जन-जन के मानस में,

भर दो सद्विचारों को। 


करो कुछ ऐसा अब माते,

सबक दुश्मन भी पा जाये।

भितरघाती जो दुश्मन है,

उन्हें सद्बुद्धि आ जाये।

न डिगने पाये अब पौरुष,

हमारी वीर सेना का।

वो तूफ़ाँ बनके शत्रु पर,

घटा काली सी छा जाये। 


करा दो स्मरण उसको,

सभी उन बीती हारों को। 


जगत में शान्ति हो घर-घर,

न हो आतंक का साया।

न ही क़ुरआन, वेदों में,

कहीं भी हमने है पाया।

चाहे बाइबिल या हो क़ुरआन,

गुरुवाणी हो, गीता हो,

सदियों से मानवता को,

सबने ही है अपनाया। 


न बाँटो मन्दिरो-मस्जिद,

न गिरिजाघर, न गुरुद्वारों को। 


कृपा कर दो हे वाणी माँ,

हमें भी ज्ञान हो जाये।

भरा तम है जो जीवन में,

उजालों में वो खो जाये।

हमें भी सूर, तुलसी सा,

मर्म कविता का बतला दो,

लिखूँ रस, छन्द कैसे मैं,

कुछ इसका भान हो जाये। 


बदल दो हस्तरेखायें,

बुलँद कर दो सितारों को।

              ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...