ग़ज़ल - बरखा भरी बहार

 ग़ज़ल

*****

बरखा भरी बहार, तुम्हारी यादों में।

है तुमसे मनुहार, तुम्हारी यादों में।


बरसें मेघा, नयनों से सावन बरसे,

भीगे मन के तार, तुम्हारी यादों में।


मन वीणा के तार बजे छम-छम बूँदों में,

पायल सी झनकार, तुम्हारी यादों में।


तन-मन सारा जले, अगन में पावस की,

बरस रहे अंगार, तुम्हारी यादों में।


तुम बिन गाऊँ मितवा कैसे बरखा में,

सावन की मल्हार, तुम्हारी यादों में।


नदिया उफने, नाव पुरानी, कठिन डगर,

किसको दें पतवार, तुम्हारी यादों में।


सीमाओं पर छाये हैं करिया बादल,

हो शत्रु-संहार, तुम्हारी यादों में।


आतंकी साज़िश का मिलकर दमन करो,

करता देश पुकार, तुम्हारी यादों में।

               ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...