ग़ज़ल - जिस तरह फूल को काँटों ने

 ग़ज़ल

*******

जिस तरह फूल को काँटों ने सँवारा यारों।

ग़म ने हमको भी उसी तरह निखारा यारों।


सूरतो-शक्ल से मासूम बहुत थे जो लोग,

उनके हाथों ही हुआ क़त्ल हमारा यारों।


आपके इश्क़ ने बदनाम किया दुनिया में,

ग़म नहीं, यूँ भी हुआ नाम हमारा यारों।


वह कि जो दोस्त भी, हमराज भी था मेरा कभी,

आज उसने ही किया हमसे किनारा यारों। 


दीनों-ईमान हसीनों में नहीं होता क्या?

लूटते क्यों हैं ये ईमान हमारा यारों। 


आज तक मौत से लड़ करके जिया हूँ लेकिन,

उनकी एक बात ने बेमौत ही मारा यारों। 


ख़ून का रंग फ़ज़ाओं में झलकता है 'मधुप',

अब करें और कहीं चलके बसेरा यारों।

                  ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...