गीत - अटल रहे

 (भारतरत्न डॉ. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष प्रस्तुति)

गीत

******

अटल रहे

*******

मन, वचन, कर्म, दृढ़-निश्चय से,

तुम सदा स्वयं पर अटल रहे।

हे राजनीति के शिखर पुरुष,

तुम राजधर्म में अटल रहे। 


सम्प्रदाय से उठकर ऊपर,

निरपेक्ष भाव से काम किया।

हिन्दी में अपने भाषण से,

तुमने यूएन में नाम किया। 


जन-जन की नीति बनाने को,

शासन-सत्ता में प्रबल रहे। 


बचपन में रहे ग़रीबी में,

कविता को तुमने मान दिया।

इस विश्व पटल पर हिन्दी को,

तुमने ही यश-सम्मान दिया। 


लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी,

नायक, उन्नायक सबल रहे। 


तुमनें परमाणु परीक्षण कर,

इस अखिल विश्व को हिला दिया।

प्रतिबन्धों की परवाह न की,

सबको मिट्टी में मिला दिया। 


कभी हार नहीं मानी तुमने,

तुम अडिग रहे, तुम अटल रहे।

            *****

©सर्वाधिकार सुरक्षित। पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

  डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...