छन्द - रामसेतु

 राम सेतु

 ********

कहते हैं करुणानिधि सेतु है कहीं नहीं,

न ही इसे राम भगवान ने बनाया है।

न ही इसे किसी महामानव ने बनाया कभी,

यह तो एक प्रकृति की अपनी ही माया है।

नाम के हैं विपरीत इनके क्रियाकलाप,

नाम निज लेकिन करुणानिधि रखवाया है।

राम ने बनाया नहीं, बालू ने बनाया नहीं,

फिर क्या रामसेतु इनके पुरखों ने बनाया है?  

           राम मन्दिर

          **********

             (1)

कहते हैं मुल्लायम जन्मभूमि को बदल डालो,

तुम्हीं ये बताओ भला कैसे बदल पायेंगे?

तुष्टीकरण करने और वोट पाने को सिर्फ़,

नैतिकता की ये सारी हदें पार कर जायेंगे।

इनका बस चले 'गर तो ये सारे देश को ही,

मस्जिद बनाके फिर नमाज़ पढ़वायेंगे।

धर्मनिरपेक्षता की देते हैं दुहाई सदा,

पूछो इनसे क्या ये अपना बाप बदल पायेंगे।

              (2)

मन्दिर जहाँ पे था बनके रहेगा वहीं,

तिलभर दूर न वहाँ से हम जायेंगे।

जनता है जागरूक, जानती सियासत को,

अब आस्था पे चोट सह नहीं पायेंगे।

धर्मनिरपेक्षता की करके ढोंगी राजनीति,

गुमराह न देश को और कर पायेंगे।

सत्ता के बुभुक्षुओं का हाल बुरा होगा तब,

सत्ता से ये धो के जब हाथ पछतायेंगे।        

       ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा। 

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...