(पहलगाम में 22अप्रैल, 2025 को बर्बर आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष और निहत्थे 27 हिन्दू-मुस्लिम सैलानियों को श्रद्धांजलि (ख़िराज़े-अक़ीदत) अर्पित करते हुए तथा हमले की निन्दा करते हुए विशेष प्रस्तुति)
*****************************************
ग़ज़ल
*****
जाओ तुम पर लानत है
*******************
निर्दोषों का क़त्ल कराया, जाओ तुम पर लानत है।
पहलगाम में ख़ून बहाया, जाओ तुम पर लानत है।
देख के ख़ूनी मंज़र सारा, दहल गयी सारी दुनिया,
ख़ून से लोगों को नहलाया, जाओ तुम पर लानत है।
ऐसी ओछी हरक़त करके, क्या साबित करना चाहा,
सिर्फ़ घिनौना रूप दिखाया, जाओ तुम पर लानत है।
धर्म पूछकर गोली मारी, हिन्दू-मुस्लिम संहार किया,
आतंकी हिजड़े भिजवाया, जाओ तुम पर लानत है।
ये हैं ख़ुदा की पाक अमानत, हिन्दू हों या मुस्लिम हों,
मानवता को दफ़्न कराया, जाओ तुम पर लानत है।
*******,
डॉ. अशोक मधुप,
(वरिष्ठ गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता),
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
कायाकल्प साहित्य कला फ़ाउण्डेशन, नोएडा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें