गीत - याद तेरी फिर आई


गीत

*****

याद तेरी फिर आई

****************

प्यार यदि करके भुलाना

ही तेरी फ़ितरत थी,

साथ क्यों चलने का

इक़रारकिया था तुमने?

और जब साथ निभाना

ही नहीं था फिर क्यों?

सूना उपवन मेरा

गुलज़ार किया था तुमने। 


जैसे चम्पा की हो कोई

नशीली ख़ुशबू,

आज फिर छू के तुझे

कोई फ़िज़ा ले आई।

तेरी फूलों सी हँसी

ले के कोई ढीठ हवा,

आज यादों के झरोखों

मेरे लहराई। 


सर्द झोंके, ये फुहारें,

ये गरज मेघों की,

आग विरहा की मेरे

तन में लगा जाती है।

दिल की तड़पन किसी

'पीऊ' पपीहे की तरह,

मेरी रग-रग में तेरी

चाह जगा जाती है। 


आख़िर क्या बात है?

तुम रूठ गयी हो मुझसे,

कम से कम मुझको

मेरा दोष बताया होता।

कैसे काटूँगा मैं अनजान

गुनाहों का सफ़र,

कम से कम मुझको

भी एहसास कराया होता। 


रातभर जागता रहता हूँ

ख़्यालों में तेरे,

नींद काफ़ूर हुई है

मेरी जाने कब से।

सूना आँगन है मेरा

फिर से तेरी चाहत का,

खोया रहता हूँ तेरी

याद में दिनभर कब से।


कैसे बतलाऊँ तुझे?

तेरे बिना अब मुझको,

कठिन लगती है बड़ी

और ये लम्बी सी डगर।

सर पे लगता है लदा

गुनाहों का बहुत,

उम्र लगती है कोई

जैसे हो सागर की लहर।


 जैसे हो सागर की लहर।

किसकी मनहूस नज़र

प्यार को मेरे है लगी,

आज किस मोड़ पे

आकर के खड़े हैं हमदम।

झूठ और सच में है क्या

फ़र्क़ ये मालूम हुआ,

पास है अब तो मेरे

सिर्फ़ तेरा ग़म ही ग़म। 


ग़मज़दा दुनिया हुई

मेरी तो फिर ऐसे में,

गीत ख़ुशियों के भला

रोज़ मैं गाऊँ कैसे?

मुझपे उपकार किया

प्यार जो तुमने करके,

मैं भला तेरा ये

अहसान चुकाऊँ कैसे?


तुम्हीं बतलाओ सनम

कैसे भुलाऊँ तुमको,

रोज़ आकर के तेरी

याद है देती दस्तक।

लाख मैं यत्न करूँ

फिर भी निकलती ही नहीं,

है फँसी तुझमें मेरी

जान निगोड़ी अब तक।

          ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...