ग़ज़ल - ख़ुशबुओं के चमन सा

 ग़ज़ल

             *******

ख़ुशबुओं के चमन सा हमारा वतन।

उन शहीदों की आँखों का तारा वतन। 


गीत सरिताओं में गूँजते हैं यहाँ,

गंग, सरयू, यमुन की है धारा वतन। 


सोंधी-सोंधी यहाँ की हैं अमराइयाँ,

शोख़, दिलकश, हस़ी है ये प्यारा वतन। 


है बहारों भरी अंजुमन हिन्द की,

है धरा पर मेरा हुस्ने-आरा वतन। 


गिरि हिमालय हमारा हसीं ताज है,

इसलिए ही तो है सबसे न्यारा वतन। 


दिल है कश्मीर ऐ दुश्मनों! सोच लो,

इसकी धड़कन में जीता है सारा वतन। 


तेरी नापाक आँखें जला देंगे हम,

तुमको छूने न देंगे दुलारा वतन।

            ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...