मुक्तक - चुनाव

 मुक्तक - चुनाव

***********

               (1)

आया चुनाव, आया चुनाव,

सब नेता निकले खोली से।

लुभा रहे हैं ये जनता को,

अपनी मीठी बोली से।

पाँच साल तक दिखे न सूरत,

जिनकी जनता बीच कभी,

वोट की ख़ातिर लुटा रहे हैं,

अब धन-दौलत झोली से।

             (2)

वोट न देना उस नेता को,

जो भी पापाचारी हो।

वोट न देना उस नेता को,

जो भी अत्याचारी हो।

नारी का अपमान करे जो,

देश का बंटाढार करे,

वोट न देना उस नेता को,

जो भी भ्रष्टाचारी हो।

            (3)

वोट न देना उसको,

जो भी निर्दोषों को मरवाये।

वोट न देना उसको,

जो आपस में सबको लड़वाये।

ज़ाति, पाँति, मज़हब के नामों पर,

जो बाँटे जनता को,

वोट न देना उसको,

जो भी देश में दंगे करवाये।

             (4)

वोट उसी को देना जो भी,

दानवता के प्राण हरे।

वोट उसी को देना जो भी,

नारी का सम्मान करे।

देशप्रेम हो भरा कूटकर,

जो हो सच्चा जन-सेवक,

वोट उसी को देना जो भी,

भारत पर अभिमान करे।

            *****

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...