गीत - नीरज लिख दूँ

 (परमपूज्य गुरुदेव गीतसम्राट पद्मविभूषण डॉ. गोपालदास नीरज जी के आकस्मिक निधन पर विशेष प्रस्तुति)

गीत

******

नीरज लिख दूँ

*************,

शाम उन्नीस की जुलाई को अँधेरी आई।

गीत रोया बड़ा, चश्मे-ग़ज़ल भर आई।

बाग़ में फूटकर रोयी थीं हज़ारों कलियाँ,

चाँद भी काँप उठा और धरा थर्राई। 


गीत के गाँव के श्रृंगार सभी थे तुमसे।

शब्द के प्यार के त्यौहार सभी थे तुमसे।

कारवाँ प्यार देकर के गए दुनिया को,

गीत, नग़में, ग़ज़ल गुलज़ार सभी थे तुमसे। 


फूल पे, बाग़ पे, कचनार पे नीरज लिख दूँ।

शब्द पे, भाव पे, श्रृंगार पे नीरज लिख दूँ।

हो अमर नाम तेरा, थी ये तमन्ना मेरी,

हर किसी आँख की जलधार पे नीरज लिख दूँ।

              *****

©सर्वाधिकार सुरक्षित। पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

  डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...