मुक्तक - रामनवमी

 (रामनवमी पर विशेष प्रस्तुति)

रामनवमी पर

***********

              (1)

बन सको तो बनो राम जैसे बनो,

राम का आचरण अपने माथे धरो।

अपने भीतर के रावण का करके दहन,

न्याय हित राक्षसी वृत्तियों से लड़ो।

     

                (2)

राम जब ज़िन्दगी में उतर जाऐंगे,  

कर्मफल आपके सब सँवर जाऐंगे।

भरत-लक्ष्मण सरीखे हों भ्राता अगर,

जान लो आप सचमुच ही तर जाऐंगे।

                 ********

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा। 

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...