गीत - राम आयेंगे

 गीत

*****

राम आऐंगे

**********

रस्ता बरसों बरस निहारा।

जीवन दु:खों में भी गुज़ारा।

जगेगी अब तो अयोध्या धाम।

अवध में आऐंगे श्री राम।


प्रेम बावरी शबरी देखो राह निहारे।

कण-कण तृण-तृण राम ही राम पुकारे।

जगेगी अब तो अयोध्या धाम।

अवध में आऐंगे श्री राम।


होगा तुम बिन कैसे गुज़ारा?

तुम ही कर दो पार उतारा।

जगेगी अब तो अयोध्या धाम।

अवध में आऐंगे श्री राम।

             ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...