गीत
****
गंधहीन जीवन है मेरा, तुम छू लो चन्दन बन जाऊं |
तुम कंचन, मैं निपट अकिंचन,
जैसे हो माटी का ढेला |
दास तुम्हारा वैभव, पर मैं
भरी भीड़ में खड़ा अकेला |
पारसमणि सी देह तुम्हारी, तुम छू लो कुंदन बन जाऊं |
मीलों पता नहीं मंजिल का,
पीड़ा मेरे संग अकेली |
सुन्दरता तेरी चेरी है,
खुशियाँ तेरी सखी सहेली |
करो कभी श्रृंगार अगर तो, मैं तेरा दर्पण बन जाऊं |
पनघट प्यासा, तन-मन प्यासा,
सारा जीवन ही प्यासा है |
कोई अभिलाषा है ऐसी,
तो यह केवल अभिलाषा है |
तुम यदि सावन बनकर बरसो, तो मैं वृन्दावन बन जाऊं |
जीवन अपना भी सराय सा,
है यह एक मुसाफिरखाना |
साँसों की इस डगर पे किसको,
पता भला कब आना जाना |
तुम यदि साथ निभाओ तो फिर, मैं भी एक रतन बन जाऊं |
---- डा० अशोक मधुप

Bahut Sundar rachna.
जवाब देंहटाएंपनघट प्यासा, तन-मन प्यासा,
सारा जीवन ही प्यासा है |
कोई अभिलाषा है ऐसी,
तो यह केवल अभिलाषा है |
तुम यदि सावन बनकर बरसो, तो मै वृन्दावन बन जाऊं ||
Hriday ke ander gahraaiyon me pahunchne waali panktiyaan hain.
My dear Deepak! You liked my Poem. Thank you very much.
जवाब देंहटाएंwaah! kya baat hai,bahut khub rachna hai ye bhi....
जवाब देंहटाएं