गीत
****मेरे गुलज़ारे वतन
***************
सबकी आँखों के हो तुम तारे वतन, प्यारे वतन।
मेरे गुलज़ारे वतन, मेरे दिलदारे वतन।
ख़्वाब देखा था जिन्होंने कि वतन अपना हो।
उन शहीदों को नमन, जिनका अहम सपना हो।
है बसी तुझमें वो ख़ुश्बू-ए-चमन न्यारे वतन।
मेरे गुलज़ारे वतन .............।
गीत, नगमें सभी गाती हैं यहाँ सरितायें।
सोंधी अमराई भी गाती है यहाँ कवितायें।
देश की वादियों में ख़ूब हैं नज़्ज़ारे चमन।
मेरे गुलज़ारे वतन ...........।
ताज गिरिवर ये हिमालय भी करे जिसको नमन।
शोख़, दिलकश, है हसीं फैला यहाँ चैनो-अमन।
बढ़के सागर भी तेरे आके पखारे है चरन।
मेरे गुलज़ारे वतन .........।
मेरे भारत में है जो बात कहीं ना पाई।
हिन्दू, मुस्लिम औ' यहाँ रहते हैं सिख, ईसाई।
है विरासत में यहाँ गंगा-जमुनी का चलन।
मेरे गुलज़ारे वतन ..........।
दिल कश्मीर तो सारा ही वतन है धड़कन।
जिसकी धड़कन में मेरा जीता है ये सारा वतन।
जो भी उठेंगे इधर, फोड़ देंगे वो नयन।
मेरे गुलज़ारे वतन ..........।
*******
©सर्वाधिकार सुरक्षित। पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।
डॉ. अशोक मधुप,
वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।
नोएडा।
*******

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें