मुक्तक

 मुक्तक

*******

               (1)

गीत ही मेरे दुनियादारी, गीत ही मेरे हैं जीवन।

धन की नहीं लालसा मुझको, गीत ही मेरे तन-मन-धन।

ग़ज़ल-वज़ल न आये मुझको, मैं गीतों का राजकुँअर,

मुझको गीतों से जानेगा, ये सारा ही जन-गण-मन।

                   (2)

अधर मेरे नहीं गाते, किसी का दर्द गाता है।

मगर जब गीत लिखता हूँ, कलेजा मुँह को आता है।

ये भीतर कौन है मेरे, नहीं मालूम है मुझको,

ये अन्दर कोई बैठा है, जो हरदम गुनगुनाता है।

                 (3)

इस दिल को बेज़ार किया है,

यार तुम्हारी आँखों ने।

जीना ही दुश्वार किया,

दिलदार तुम्हारी आँखों ने।

मेरा सितमगर प्यार का मतलब,

नहीं समझता है जालिम,

ना ही 'मधुप' इन्कार किया,

ना इज़हार तुम्हारी आँखों ने।

                 (4)

प्यार ने तेरे लाकर मुझको कौन से घाट उतारा है?

अब तो मेरे दर्दे-दिल का, यहाँ न कोई चारा है।

'मधुप' दिया क्या बदला उसने, मेरी वफ़ा के बदले में,

जीस्त ने मेरी ही मुझको तो, बिना मौत ही मारा है।

             (5)

शाम से तेरी यादों ने फिर घना अँधेरा लिक्खा है।

हर इक रात को दिल में मेरे ग़म का बसेरा लिक्खा है।

छँट पाएगी धुँन्ध ये कैसे, सियहरात की 'मधुप' मेरी,

क्या मेरी क़िस्मत में कोई कहीं सबेरा लिक्खा है।

               ******

©सर्वाधिकार सुरक्षित। पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।

Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...