गीत - डॉ. भीमराव अंबेडकर

 (भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ती पर विशेष प्रस्तुति)

गीत

****

डॉ. भीमराव अम्बेडकर

******************

हे मातृभूमि के अमरपूत,

तुम राव रामजी के नन्दन।

हे भारतरत्न! तुम्हें भारत के

जन गण मन का अभिनंदन।


तुम न्याय परायण विधिवेत्ता,

दलितों के हित चिंतक-साधक।

तुम बौद्ध धर्म के अनुयायी,

सामाजिक समता के नायक।


तुम थे जो जाग उठे सुनकर,

सोई मानवता का क्रन्दन।

हे भारतरत्न! तुम्हें .........


रक्षक मौलिक अधिकारों के,

शोषित समाज के उद्धारक।

तुम कालजयी, तुम कर्मवीर,

तुम प्रजातन्त्र के संस्थापक।


हे संविधान के निर्माता,

बाबा साहब तुमको वन्दन।

हे भारतरत्न! तुम्हें .........


हिन्दू समाज को जागृत कर,

तुमने आडम्बर भगा दिया।

जाति-पाँति और छुआछूत को,

तुमने ही जड़ से मिटा दिया।


तेरे माथे पर भीमराव,

धरती के कण-कण का चन्दन।

हे भारतरत्न! तुम्हें .............

                *********

©सर्वाधिकार सुरक्षित।

पूर्णतया मौलिक एवं स्वरचित।

  डॉ. अशोक मधुप,

वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता।

नोएडा।


Share on Google Plus

About Dr. Ashok Madhup

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

गीत - दो महापुरुष, एक भारत

  दो महापुरुष, ********** एक भारत ********* इतिहास ने हमें बुलाया है। ********************* आज फिर भारत की धरती पर, एक पावन दिन आया है। सत्य...